Gangapar News: कमरे का छज्जा गिराने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गंगापार, अगस्त 4 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। परवा पांडेयपुर गांव की एक जमीन में निर्मित हो रहे भवन को लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई, पुलिस सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।परवा पांडेयपुर गांव के कमलेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने हिस्से में भवन निर्माण कर उस पर छज्जा रख दिया था, जिसे पड़ोस के शंकर लाल, लवकुश, शकुन्तला देवी, प्रीति, नीलम ने गिरा दिया। छज्जा गिराए जाने के बाद कमलेश कुमार की ओर से मेजा थाने को सूचना दी गई, बताया गया कि छज्जा गिराने के बाद उक्त लोग जान से मारने की धमकी व एससीएसटी दर्ज कराए जाने की धमकी दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.