Gangapar News: कमरा बंद कर महिला ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
गंगापार, जुलाई 22 -- Gangapar News: मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज कस्बे के मोहल्ला कदम रसूल में बुधवार सुबह एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला कदम रसूल नि० मो० सलीम की पुत्रवधू 30 वर्षीय रहमुन निशा पत्नी जावेद ने बुधवार सुबह लगभग 10 बजे घर के कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। उस समय मो सलीम अपनी नाई की दुकान पर काम कर रहे थे। उन्होंने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि छोटे पुत्र ने मोबाइल फोन पर सूचना दी कि भाभी ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया है। घर पहुंचने पर देखा कि रहमुन निशा फंदे से लटकी हुई थीं। आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.