Gangapar News: कबड्डी में बाबूगंज ने तिसौरा को हराया
गंगापार, अक्टूबर 3 -- Gangapar News: देर शाम तक चली कबड्डी प्रतियोगिता में बाबूगंज ने तिसौरा की टीम को हराकर जीत हासिल किया। विजेता और उपविजेता टीम को उपहारों से सम्मानित किया गया। फूलपुर विकासखंड के सराय अब्दुल मलिक सरैया गांव में लगभग पांच दशकों से प्रत्येक वर्ष गाँधी शास्त्री जयंती पर विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होता रहा है।इसी क्रम में बीती देर शाम तक प्रतियोगिता का जबरदस्त संचालन हुआ। कुल आई बारह टीमों में फाइनल मुकाबला बाबूगंज व तिसौरा की टीमों के मध्य हुआ। जिसमें रोमांचक मुकाबले में बाबूगंज की टीम विजेता रही। बाद में दोनों टीमों को उपहारों से पुरस्कृत किया गया। प्रधान प्रतिनिधि यशवंत सिंह ने कहा कि कबड्डी और कुश्ती हमारी जड़ो से जुड़ा हुआ खेल है। इसको जीवंत बनाये रखना होगा। संचालन एडवोकेट अखिलेश यादव ने किया। मौके पर संजय मौर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.