Gangapar News: कबड्डी: दौना ने खटंगिया की टीम को हराया
गंगापार, अगस्त 18 -- Gangapar News: नागपंचमी के पावन अवसर पर जसरा क्षेत्र के खटंगिया ग्राम सभा स्थित प्राचीन कैलाश धाम मंदिर परिसर में मेला का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में सुबह से ही नाग देवता के पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोगों ने शिवलिंग और नाग देवता का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। मेले में महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। खाने-पीने की दुकानों पर भी खासी भीड़ रही। मेला में भजन और लोकगीतों से पूरा वातावरण गूंजता रहा। मेले का मुख्य आकर्षण कबड्डी प्रतियोगिता रही। इसमें आसपास के गांवों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में दौना की टीम ने खटंगिया की टीम को रोमांचक मुकाबले में हराकर नगद पुरस्कार राशि पर कब्जा कर लिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: निषाद राज मंदिर में कुश्ती-कबड्डी प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.