Gangapar News: कन्या पूजन कर भक्तों ने लिया मां का आशीर्वाद, हवन-भंडारे हुए
गंगापार, अक्टूबर 19 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को क्षेत्र में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने हवन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नौ दिनों तक व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजन किया और उन्हें भोजन कराने के बाद दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया।करछना समेत हिंदूपुर, बरदहा, कौवा, भड़ेवरा, धरवारा, हनुमानपुर, खांई, भीरपुर, डीहा, पचदेवरा और सेमरीताल का पुरवा सहित कई गांवों में पूजा पंडालों में धार्मिक आयोजन हुए। जगह-जगह हवन, देवी पाठ, संकीर्तन और भंडारे आयोजित किए गए। काली शक्ति धाम करछना, बौलिया देवी भुंडा, संजई मंशा देवी, नारायणी धाम नरैना और मां विंध्यवासिनी धाम घटवा सहित प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। यह भी पढ़ें- नवरात्रि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.