गंगापार, सितम्बर 12 -- Gangapar News: सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। लगातार हुई बारिश ने क्षेत्र के कनकपुर, ब्यूर, घराघनपुर समेत आधा दर्जन गांवों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांवों के निचले हिस्से पूरी तरह जलमग्न हैं और कई घरों में पानी घुस गया है। सड़कों और गलियों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित है। वहीं खेतों में खड़ी धान समेत खरीफ की फसलें पानी में डूब गई हैं।कई दिनों से जलभराव के कारण कच्चे और जर्जर मकानों की दीवारें कमजोर पड़ गई हैं। कुछ मकान भरभराकर गिर चुके हैं, जबकि कई अन्य के गिरने का खतरा बना हुआ है। गांव में पानी भर जाने से ग्रामीणों का संपर्क लगभव टूट गया है। डर के चलते कई लोग रिश्तेदारी में चले गए है वही कुछ ने गांव के ऊंचे स्थानों पर शरण ले रखी है। गांव में मौजूद तहसील व ब्लॉककर्मी स्थानीय पुलिस बल के साथ पानी निकालने में जुटे हु...