Gangapar News: कटे तार से करंट की चपेट में आया युवक झुलसा
गंगापार, अगस्त 27 -- Gangapar News: गुरुवार दोपहर घर की तराई करते समय सिर के ऊपर से गुजर रहे कटे विद्युत तार की चपेट में आने से परानीपुर बिसेनपुर निवासी 45 वर्षीय शिवपूजन केशरी गंभीर रूप से झुलस गया। करंट लगने के बाद परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान शिवपूजन की हालत बिगड़ने लगी। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.