गंगापार, अक्टूबर 28 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। अचानक बूंदाबांदी और और बादल देख किसानों की चिंता बढ़ गई। मांडा क्षेत्र के दक्षिणी पहाड़ी भूभाग के हाटा, मेंहा, दसवार, कुशलपुर, कुरहरा, मेहा जागीर, दोहथा, कोसड़ा खुर्द, परसीधी, परोहनी, शुकुलपुर, धनावल और उपरौध के अतिरिक्त भवानीपुर, टीकापुर कोसड़ा कला, हंड़िया, भींस, , बेदौली, राजापुर, महुआंव आदि तमाम गांवों के खेतों में धान के पके अधपके फसल काटते किसानों की भीड़ दिखने लगी। खलिहानों में भी थ्रेसरिंग का कार्य तेजी से शुरू किया गया। किसानों का कहना है कि यदि मौसम अधिक बिगड़ा, तो पिछले साल की तरह खेतों और खलिहानों में ही बरसात से भीगकर धान व अन्य फसल तबाह हो जाएगा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बादल देख धान की कटाई-मड़ाई में जुटे अन्नदाता किसान भगवान से बरसात न होने की प्रार्थना कर ...