Gangapar News: कटहरा-मोहम्मदाबाद सड़क गड्ढों में तब्दील, सफर हुआ दुश्वार
गंगापार, अगस्त 23 -- Gangapar News: किसी ने सच ही कहा है कि गड्ढे भर जाएंगे, सावन को आने दो। लेकिन कटहरा-मोहम्मदाबाद मार्ग की हालत देखकर यह कहावत अब राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनती नजर आ रही है। बारिश के दिनों में सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को सड़क और गड्ढे के बीच अंतर करना मुश्किल हो रहा है। दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलने और दुर्घटनाग्रस्त होने के खतरे के बीच आवागमन करने को मजबूर हैं। कटहरा से मोहम्मदाबाद को जोड़ने वाला यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण रास्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र, व्यापारी और नौकरीपेशा लोग इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण वाहन चालकों को गड्ढों से बचकर निकलने के लिए बार-बार दिशा बदलनी पड़ती है। बारिश के बाद स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.