Gangapar News: कच्ची दीवार गिरने से वृद्धा की मौत
गंगापार, अगस्त 19 -- Gangapar News: लगातार हो रही बारिश के बीच करछना तहसील के कौंधियारा ब्लॉक अन्तर्गत जोखनई गांव में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के कारण एक कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे के समय घर के अंदर सो रही वृद्ध महिला मलबे में दब गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोखनई गांव निवासी 70 वर्षीय सुरसती देवी पत्नी स्व. आम सजीवर घर में अकेली सो रही थीं। रात में तेज बारिश के दौरान अचानक कच्ची दीवार ढह गई और सुरसती देवी उसके मलबे में दब गईं। सुबह परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया गया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: बरसात में कच्चा मकान गिरा, वृद्धा की मौत घटना की सूचना ग्राम प्रधान नन्हें लाल गुप्ता और लेखपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.