गंगापार, सितम्बर 11 -- Gangapar News: हंडिया थाना क्षेत्र के कनकपुर मवैया गांव में लगातार बारिश के बीच एक कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार की चपेट में आने से घर में मौजूद 80 वर्षीय बुजुर्ग सूर्य मणि पुत्र रघुनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर बुजुर्ग को बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। हादसे की जानकारी मिलते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने के साथ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。

घटना का निरीक्षण घटना की जानकारी मि...