Gangapar News: कचरा ढोने वाले वाहन में उग आए पौधे
गंगापार, अगस्त 31 -- Gangapar News: ग्रामीण स्वच्छता के नाम पर भले ही सरकार सरकार लाखों, करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। ताजा मामला उरुवा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमिलिया कला का है। यहां के मनु का पूरा स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय के पास, स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्थानीय प्रशासन द्वारा मिले ग्रामीण की कचरा ढोने वाले वाहन में पेड़ पौधे उगे हैं। ग्रामीणों की माने तो कचरा वाहन कई महीनों से खड़ा है। जिससे ऐसा हालत हो गया है। बता दें कि सरकार ने ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई के लिए ग्राम प्रधानों को कचरा गाड़ी दी है। जिस पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण-ग्राम अमिलिया, विकास खण्ड उरुवा लिखा हुआ है। लेकिन इसका प्रयोग नहीं किया जा रहा है। गाड़ी में ऐसे ही कचरा लादकर कई महीने से सचिवालय में खड़ा कर दिया गया है, जिससे वहां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.