Gangapar News: कई स्थानों पर धंसा लखनऊ हाईवे
गंगापार, जुलाई 15 -- Gangapar News: करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया लखनऊ राजमार्ग निर्माण के कुछ ही समय बाद कई स्थानों पर धंसने लगा है। सड़क पर बने गड्ढों और धंसे हिस्सों से आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। चिंताजनक बात यह है कि प्रभावित स्थलों पर न तो चेतावनी संकेत लगाए गए हैं और न ही बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार मलाक बलऊ गांव के सामने लखनऊ हाईवे का हिस्सा लगातार धंस रहा है। वहीं नवाबगंज थाना के निकट करीब दो माह पूर्व तैयार की गई सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे उभर आए हैं। बारिश के मौसम में इन स्थानों पर स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है。
सड़क धंसने की घटना उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को फतेहपुर कायस्थान गांव के सामने लखनऊ राजमार्ग का एक हिस्सा अचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.