गंगापार, जुलाई 10 -- Gangapar News: थाना शंकरगढ़ पुलिस चौकी नारीबारी अंतर्गत लोहरा कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार की रात तीन कमरों का ताला तोड़कर विद्यालय में रखा गैस सिलेंडर, 75 स्टील थाली, 80 गिलास, 10 स्टील प्लेट, 2 स्टील जग, एक म्यूज़िक सिस्टम, एक स्टील बाल्टी, एक तस्तरी, एक क्विंटल चावल, एक पीतल के हांडी सहित दाल, सब्जी, तेल, मसाला, कटोरी, स्पोर्ट्स के सामान चोर उठा ले गए। जिसकी लिखित सूचना अशोक कुमार पाण्डेय इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा नारीबारी पुलिस को दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...