Gangapar News: औद्योगिक क्षेत्र थाना परिसर में भरा पानी
गंगापार, अगस्त 18 -- Gangapar News: सोमवार रात हुई तेज बारिश के बाद थाना औद्योगिक क्षेत्र परिसर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। थाना परिसर में काफी मात्रा में पानी जमा होने के कारण पुलिसकर्मियों के साथ-साथ थाने आने वाले फरियादियों और अन्य लोगों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पानी थाना परिसर के मुख्य रास्ते तक जमा हो गया है। जलभराव के कारण लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति पैदा होती है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पूरा गांव जलमन्न होने पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.