गंगापार, जुलाई 10 -- Gangapar News: अधीक्षण अभियंता विद्युत और उनकी टीम ने मांडा के चिलबिला बाजार में औचक निरीक्षण कर 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। इस दौरान अवैध उपभोक्ताओं व विद्युत चोरों में अफरातफरी मची रही। मेजा के अधीक्षण अभियंता अभिनव गर्ग व नोडल अधिकारी धर्मवीर, लाइनमैन चंद्र प्रकाश आदि विद्युत कर्मियों और अधिकारियों की टीम ने मांडा रोड विद्युत उपकेंद्र से संबंधित प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित चिलबिला बाजार में गुरुवार अपराह्न बाद औचक निरीक्षण किया। अधीक्षण अभियंता ने जानकारी दी कि कि कुल 25 अवैध विद्युत कनेक्शन काटे गए। साथ ही तमाम बकायेदारों को यह चेतावनी दी गई कि अविलंब बकाया जमा कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ वसूली के साथ ही विधिक कार्रवाई भी की जायेगी। निरीक्षण के दौरान कटियामारों व विद्युत चोरों में हड़कंप मचा रहा।

हिंदी...