गंगापार, अगस्त 30 -- Gangapar News: मेजा तहसील क्षेत्र के औंता स्थित प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर में आगामी मंगलवार को बुढ़वा मंगल के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बुढ़वा मंगल मेले के दिन सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटने लगेगी। श्रद्धालु हनुमानजी के दर्शन-पूजन कर प्रसाद चढ़ाएंगे और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करेंगे। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक मेले को लेकर आसपास के गांवों सहित पूरे मेजा क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...