गंगापार, सितम्बर 6 -- Gangapar News: कांग्रेस गंगापार के जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में रविवार को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों का एक जत्था गारापुर, नीबीं, मदारपुर, हेतापट्टी, बदरा, सोनौटी आदि गांव से होकर स्थानीय निवासियों की समस्याओं से अवगत होते हुए उनकी समस्याओं से रूबरू हुआ। अहमद ने कहा कि मुख्य मार्ग जो गारापुर से झूंसी की ओर जाता है। मौजूदा समय में गंगा में जल स्तर बढ़ने पर इस मार्ग पर जल भराव के कारण आवागमन बाधित हो गया है। आने जाने वाले लोगों को चक्कर काटते हुए सहसों होकर झूंसी व प्रयागराज जाना हो रहा है। इससे लोगों को असुविधा हो रही है। इस रास्ते के मुख्य जल भराव स्थल पर एक ओवर ब्रिज बन जाय तो प्रत्येक वर्ष बाढ़ से होने वाली समस्या का निदान हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...