Gangapar News: ऑटों की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
गंगापार, सितम्बर 29 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कोहड़ार स्थित टोंस पुल पर सोमवार रात तेज रफ्तार तिपहिया वाहन (ऑटो) ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर बैठा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज कराया जा रहा है।करछना के लोहनपुर गांव निवासी राज बहादुर सिंह का 25 वर्षीय बेटा विनय अपने साथी 23 वर्षीय भरत पांडेय के साथ सोमवार शाम बाइक से कोहड़ार बाजार गया था। दोनों एक ही बाइक से शाम को घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे वह दोनों कोहड़ार टोंस पुल के पास पहुंचे थे कि सामने से आए ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में अपाचे सवार दोनों युवक विनय और भरत पुल पर गिरकर तड़पने लगे। सूचना पर पहुंचे कोहड़ार चौकी प्रभारी अनुज राय ने दोनों घायलों को इलाज के लिए करछना सीएचसी पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.