गंगापार, अक्टूबर 28 -- Gangapar News: घूरपुर,हिन्दुस्तान संवाद। एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान और घूरपुर थाना प्रभारी हरकेश सिंह ने इलाके की विभिन्न बाजारों में भ्रमण कर अपने क्षेत्र के कुम्हारों द्वारा बने दीयो का आने वाली दिवाली पर उपयोग करने का आह्वान किया है।साथ ही यह भी कहा कि लोगो द्वारा देसी वस्तुओं की खरीद से देश के लघु उद्योग करने वाले लोगों को लाभ होगा। साथ ही यह भी अपील की चीन आदि देशों से आ रहे लुभावने झालरों आदि लाइट न खरीदे। दोनों पुलिस अफसरों ने इस बीच गांव के बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्हें उपहार देते हुए दिवाली की शुभकानाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...