गंगापार, नवम्बर 1 -- Gangapar News: रामपुर कला गांव के राजकुमार द्विवेदी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसके गांव का ही एक शख्स उसके घर के काम में कभी-कभी हाथ बटा देता था। शनिवार को भी सुबह आया और काम कर चला गया। शाम को पांच बजे फिर पहुंचा और मवेशियों के लिए दवा खरीदने के नाम पर 600 रुपये मांगने लगा। नकदी न होने के कारण फिर दूसरे दिन आने को कहा तो वह आग बबूला होकर घर पर पत्थर मारने लगा। गाली देते हुए एससीएसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...