Gangapar News: एसडीएम से मिले सिरसा के सभासद
गंगापार, जुलाई 11 -- Gangapar News: नगर पंचायत सिरसा में मुख्य लिपिक के पद पर शंकरगढ़ नगर पंचायत से पहुंचे प्रदीप कुमार को अधिशाषी अधिकारी द्वारा पद भार ग्रहण नहीं कराया जा सका, जिससे नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी के प्रति सभासदों में भारी रोष व्याप्त है। शनिवार को सिरसा के कई सभासद राना सेठ की अगुवाई में एसडीएम मेजा नीलम उापाध्याय से मिल उन्हें ज्ञाप सौंप अधिशाषी अधिकारी के द्वारा मुख्य लिपिक को पद भार न ग्रहण कराए जाने की विषय पर चर्चा करते हुए पत्र सौंपा। इस अवसर पर सभासद सुनीता देवी, राकेश कुमार, रवि कुमार ने एसडीएम को सिरसा के विकास कार्यो में की जा रही धांधली पर भी चर्चा करते हुए जांच किए जाने की बात कही। इस बारे में अधिशाषी अधिकारी पद्ममजा मिश्रा ने बताया कि मामले में सच्चाई नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.