गंगापार, सितम्बर 8 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। एसडीएम करछना संदीप तिवारी ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं के भंडारण, साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान एक्स-रे के लिए फिल्म उपलब्ध नहीं थी। इस पर एसडीएम ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. वाईपी सिंह से जानकारी ली। अधीक्षक ने बताया कि एक्स-रे फिल्म के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है और बुधवार को फिल्म उपलब्ध होने की उम्मीद है। एसडीएम ने सीएचसी में एक्स-रे के लिए फिल्म जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने और मरीजों को आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों से भी स्वास...