गंगापार, सितम्बर 7 -- Gangapar News: सोमवार को आईएएस अर्पित कुमार ने उपजिलाधिकारी बारा (एसडीएम) का कार्य भार ग्रहण किया। बारा में तैनात रहीं एसडीएम शिखा शंखवार को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। कार्यभार संभालने के बाद एसडीएम अर्पित कुमार ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण के बाद फरियादी को इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। लगातार बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने सभी लेखपालों और कानूनगो को प्रभावित गांवों में रात्रि निवास करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...