Gangapar News: एसडीएम ने खेत में उतरकर की धान की क्रॉप कटिंग, परखा उत्पादन
गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। तहसील क्षेत्र में धान की वास्तविक पैदावार का आकलन करने के लिए मंगलवार को हिंदूपुर गांव में क्रॉप कटिंग कराई गई। एसडीएम करछना संदीप तिवारी ने स्वयं खेत में उतरकर धान की फसल काटी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उत्पादन की जांच की।क्रॉप कटिंग के जरिए प्रति इकाई क्षेत्र में फसल की पैदावार का आंकलन किया जाता है। इससे कृषि उत्पादन के वास्तविक आंकड़े जुटाने में मदद मिलती है। साथ ही फसल बीमा योजनाओं के तहत किसानों को मिलने वाले लाभ के निर्धारण में भी इन आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एसडीएम ने क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए निर्धारित मानकों के अनुसार उपज का आकलन किया। उन्होंने कृषि उत्पादन से जुड़े आंकड़ों की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.