Gangapar News: एलआईसी शाखा हंडिया का स्थापना दिवस धूमधाम से मना
गंगापार, सितम्बर 7 -- Gangapar News: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) शाखा हंडिया का स्थापना दिवस सोमवार को शाखा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिकर्ताओं ने विकास अधिकारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सहभागिता की। इसके बाद केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। शाखा प्रबंधक विकास सिंह ने अभिकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि एलआईसी की हंडिया शाखा से करीब 900 अभिकर्ता जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम में सतीश तिवारी, मंगला प्रसाद, संजय कुमार, राहुल सिंह, सुरेश चंद्र दीक्षित, दिवाकर प्रसाद पांडेय, सुरेश तिवारी, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.