Gangapar News: एमवी कॉन्वेंट गौहानिया अंडर-14 वॉलीबाल में रनर अप
गंगापार, अक्टूबर 11 -- Gangapar News: एसवीएन स्कूल नैनी में आयोजित कलरव इंटर-स्कूल प्रतियोगिता में एमवी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज गौहनिया ने केवी नैनी व पतंजलि ऋषिकुल को हराते हुए फाइनल में रनर-अप ट्रॉफी जीती। टीम के उपविजेता बनने पर विद्यालय में खुशी का माहौल था। प्रधानाचार्या डा गरिमा मिश्रा समेत पूरे स्टाफ ने खिलाड़ी सारांश शुक्ला (कप्तान), आलोक पटेल, आदित्य पटेल, अंश पटेल, सुमित द्विवेदी, कृष्णा पांडेय, उपेंद्र यादव, अभय पटेल, लव कुमार को मिठाई खिलाकर बधाई दी। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी के नेतृत्व में कोच हर्ष कनौजिया व त्र्यंबक तिवारी के मार्गदर्शन में यह सफलता मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.