Gangapar News: एमएसडी कॉलेज में ध्वजारोहण व निकाली प्रभात फेरी
गंगापार, अगस्त 16 -- Gangapar News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मां शांति आईटी संस्थान एवं एमएसडी लॉ कॉलेज, बाबूगंज तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में ध्वजारोहण एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। प्रबंध निदेशक डॉ. राकेश केसरवानी ने युवाओं से राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में निदेशक योगेश केसरवानी, रविन्द्र शास्त्री,आलोक गुप्ता सहित संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नवाबगंज के शैक्षणिक संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.