Gangapar News: एडीओ पंचायत पर प्रधानों ने लगाए आरोप, तालाबंदी की चेतावनी
गंगापार, सितम्बर 4 -- Gangapar News: करछना विकास खंड में ग्राम पंचायतों के कामकाज को लेकर ग्राम प्रधानों और पंचायत विभाग के बीच विवाद गहराता जा रहा है। ग्राम प्रधानों ने सहायक विकास अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक पर गंभीर आरोप लगाते हुए खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। प्रधानों का आरोप है कि अधिकारी की तैनाती के बाद से ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में अनावश्यक अड़चनें खड़ी की जा रही हैं और विभिन्न कार्यों के लिए कथित रूप से धन की मांग की जा रही है। प्रधानों ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि प्रशासनिक व्यवस्था लागू होने के बाद ग्राम पंचायतों के डिजिटल हस्ताक्षर डोंगल निरस्त कर दिए गए। इन्हें दोबारा चालू कराने के नाम पर प्रति ग्राम पंचायत दो हजार रुपये लिए गए। पुराने कार्यों के भुगतान में जांच के नाम पर पांच प्रतिशत कमीशन तथा नई फाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.