Gangapar News: एडीओ पंचायत के खिलाफ प्रधानों का विकास भवन में हल्लाबोल
गंगापार, सितम्बर 10 -- Gangapar News: विकास खंड करछना में सहायक विकास अधिकारी पंचायत दिनेश चंद्र पाठक के खिलाफ प्रधानों और प्रशासकों का विरोध अब खुलकर सामने आ गया है। पंचायतों में कथित कमीशनखोरी, डोंगल निरस्त करने और उसे दोबारा सक्रिय करने के नाम पर धन मांगने के आरोपों को लेकर गुरुवार को करीब 40-50 प्रधान विकास भवन पहुंचे। प्रधानों ने मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका Singh से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और एडीओ पंचायत को तत्काल करछना से हटाने की मांग की। प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में करछना प्रधान संघ अध्यक्ष आकृति सिंह और चाका ब्लॉक अध्यक्ष नीलम पथिक के नेतृत्व में पहुंचे प्रधानों ने कहा कि पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर अनावश्यक दबाव बनाना जा रहा है। आरोप है कि बिना कारण डोंगल निरस्त किए जाते हैं और उन्हे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.