गंगापार, जुलाई 6 -- Gangapar News: शंकरगढ़ कस्बे मे स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर एक युवती का एटीएम कार्ड बदलकर उचक्कों ने उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। थाना क्षेत्र के बेमरा गांव निवासिनी अंशिका सिंह पुत्री राजेश सिंह का बैंक ऑफ बड़ौदा, शंकरगढ़ शाखा में खाता है। अंशिका सोमवार को एटीएम कार्ड का पिन बनाने के लिए बैंक के एटीएम पर गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद तीन अज्ञात व्यक्तियों ने झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया, जिसकी जानकारी उसे तत्काल नहीं हो सकी।कुछ देर बाद उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाले जाने का संदेश मोबाइल पर प्राप्त हुआ। तब उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता ने शंकरगढ़ थाने व शाखा में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही ...