गंगापार, सितम्बर 6 -- Gangapar News: डेढ़ महीने में एक ही गांव के छह घरों में चोरी हुई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर भी दी, लेकिन किसी मामले में पुलिस ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। एक चोरी का आरोपी और उसके साथी पीड़ितों को धमकी भी दे रहा है। सभी आधा दर्जन पीड़ितों ने सीपी प्रयागराज से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दिया। सीपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के भारतगंज चौकी अंतर्गत महेवा कला गांव निवासी मूलचंद पटेल, महेश कुमार, मकबूल अहमद, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सनी पटेल व सिया देवी ने सीपी प्रयागराज को प्रार्थना पत्र दिया कि महेवा कला गांव निवासिनी सिया देवी पत्नी राम किशुन के घर 20 जुलाई को चोरी हुई। इसके बाद पांच दिनों के अंदर भगंतू यादव, राम चरन यादव उसके बाद मूलचंद पटेल पुत्र रामनाथ के घर 11 अगस्त को दिनदहाड़े चो...