Gangapar News: एक सप्ताह से फुंका ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीण परेशान
गंगापार, अगस्त 8 -- Gangapar News: मांडा रोड उपकेंद्र से जुड़े बसकड़ी बगीचा बस्ती में लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर एक सप्ताह पहले जल गया था। तब से इलाके में बिजली आपूर्ति बंद है। बारिश और उमस के बीच अंधेरा रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मोबाइल चार्जिंग, पानी की व्यवस्था और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है। ग्रामीण अमरेश कुमार पटेल, सुखराज और अमित विश्वकर्मा का कहना है कि उन्होंने विभाग को सूचना दे दी है, लेकिन अब तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया। लोगों ने जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की है। एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि जला ट्रांसफॉर्मर बदलने की तैयारी की जा रही है और जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.