Gangapar News: एक सप्ताह से तीन ट्रांसफॉर्मर खराब, उपभोक्ता परेशान
गंगापार, जुलाई 24 -- Gangapar News: मांडारोड विद्युत उपकेंद्र से संबंधित दो गांवों के तीन ट्रांसफॉर्मर एक सप्ताह से ध्वस्त हैं, जिससे उपभोक्ताओं को उमसभरी गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मांडा रोड विद्युत उपकेंद्र से संबंधित हेमपुर गांव का 25 केवीए तथा कोसड़ाकला गांव का 25 केवीए व दस केवीए का दो ट्रांसफॉर्मर एक सप्ताह से ध्वस्त है। दोनों गांवों के संबंधित उपभोक्ताओं का कहना है कि एक सप्ताह से ध्वस्त ट्रांसफॉर्मर की ऑनलाइन शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक ट्रांसफॉर्मर बदले नहीं जा सके, जिससे उमस भरी बरसात की रात बहुत कठिनाई के साथ रतजगा करते हुए बीत रही है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: ट्रांसफार्मर फुंका, आधे कस्बे की बिजली गुल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.