गंगापार, नवम्बर 3 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा थाना क्षेत्र के खास मांडा निवासी रामदेव कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय गुद्दर कुशवाहा ने थाने में तहरीर दी कि उनका बेटा पंकज कुशवाहा उम्र लगभग 20 वर्ष 28 अक्तूबर को सुबह बाइक से घर से मिर्जापुर जाने के लिए निकले, लेकिन पिछले एक सप्ताह से घर वापस नहीं लौटे। पंकज का मोबाइल भी बंद चल रहा है।अपने स्तर से नात रिश्तेदारी और हर संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...