गंगापार, जुलाई 4 -- Gangapar News: जिगना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लगभग एक लाख रुपये मूल्य की पांच ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल फोन और 1100 रुपये नकद बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है। जिगना थाने के दरोगा रामबचन यादव और जयजय राम के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र की निगरानी और रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान मांडा जिगना सीमा पर पाली गांव के रेलवे अंडरब्रिज के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार मंगला कुमार को रोका गया और उसे हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मंगला कुमार पुत्र रामकैलाश के रूप में हुई है। वह भरारी द्वितीय, पूरा बरियार, थाना माण्डा, जनपद प्रयागराज का निवासी है। पुलिस के अनुसार, मंगला कुमार के पास से पांच ग्राम अवैध हेरोइन मिली, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग एक लाख रुपये ह...