गंगापार, जुलाई 6 -- Gangapar News: क्षेत्र के उरुवा गांव में बीती सोमवार की रात घर के सामने से भैंस चुराने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने मेजा पुलिस को शिकायत की है। उक्त गांव निवासी लालमणि गुप्ता ने बताया कि सोमवार रात्रि तकरीबन दो बजे खूंटे से बंधे पशुओं की आवाज सुनाई दी। देखा तो खूंटे से एक भैंस गायब थी, जिसे चोर उठा ले गए। लालमणि भैंस के दूध को बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। चोरी घटना के बाद लालमणि व उनका परिवार काफी दुखी है। चोरी हुई भैंस की कीमत तकरीबन एक लाख रुपये बताई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...