Gangapar News: एक माह में 1560 लोगों को लगी एंटी रेबीज वैक्सीन
गंगापार, सितम्बर 30 -- Gangapar News: सीएचसी कौड़िहार में सितंबर महीने में कुत्ता काटने के मामलों में बड़ी संख्या में लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमरेश वर्मा ने बताया कि पूरे सितंबर माह में कुत्ता काटने से पीड़ित 1560 लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान सांप काटने के सात पीड़ित भी उपचार के लिए सीएचसी पहुंचे। सभी को आवश्यक इंजेक्शन और चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया गया। सीएचसी प्रशासन के अनुसार, कुत्ता या अन्य जानवर के काटने की स्थिति में पीड़ित को तत्काल अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार एंटी रेबीज वैक्सीन लगवानी चाहिए। वहीं, सांप काटने के मामले में भी बिना देरी किए अस्पताल पहुंचना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.