गंगापार, जुलाई 12 -- Gangapar News: विकासखंड कौंधियारा की ग्राम पंचायत बेलसारा में रविवार को पौधरोपण महायज्ञ-2026 के तहत जन सहभागिता के साथ पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना ही नहीं, उनका संरक्षण करना भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें जीवित रखने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख इन्द्रनाथ मिश्र ने कहा कि जनभागीदारी से ही हरित वातावरण का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। कार्यक्रम में बीडीओ डॉ. कंचन यादव, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रंजू देवी, एडीओ पंचायत प्रेमचंद, निवर्तमान ग्राम पंचायत अधिकारी अमित कुमार शुक्ल आदि रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारा के विभिन्न गांवों में हुआ...