गंगापार, जुलाई 12 -- Gangapar News: श्रृंग्वेरपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंधियारी के पंचायत भवन परिसर में रविवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने ब्लॉक अधिकारियों, समूह सखियों और ग्रामीणों के साथ पौधरोपण किया। इस अवसर पर विधायक ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। इस दौरान आईएसबी निवरेश त्रिपाठी, प्रभारी एडीओ पंचायत अमित मिश्रा, ग्राम पंचायत अधिकारी आशीष त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिधि छोटेलाल, बैंक सखी गुड़िया देवी, समूह सखी रेखा देवी, पंचायत सहायक क्रिया सरोज सहित ब्लॉक कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। यह...