Gangapar News: उलाहना देने गये युवक को पीटा , दो नामजद
गंगापार, अक्टूबर 23 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। फोन पर युवती को गाली देने की शिकायत करने जब युवती के पिता आरोपियों के घर गए तो दो आरोपियों ने युवती के पिता को गालियां देते हुए पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है।थाना क्षेत्र के भारतगंज चौकी अंतर्गत मिसिरताली गांव निवासी इरफान अली पुत्र मोहम्मद मुस्तफा ने थाने में तहरीर दी कि मोहल्ले के साहिल उर्फ लालबाबू व सानिफ फोन करके उसकी बेटी को अपशब्द कहकर परेशान करते थे। जब इरफान शिकायत करने उनके घर गया, तो आरोपियों ने गाली देते हुए उसे भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.