गंगापार, अगस्त 26 -- Gangapar News: हंडिया के रसार बरौत स्थित उर्मिला देवी पीजी कॉलेज में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न संकायों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा को सम्मानित किया गया, जबकि विश्वविद्यालय स्तर पर एमएससी वनस्पति विज्ञान में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली छात्रा सैय्यद इनम्मा रिजवी समारोह का मुख्य आकर्षण रहीं। कॉलेज प्रबंधक अमरनाथ मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अंशु मौर्य, आकृति मौर्य, प्रगति पांडेय, आयुषी सिंह, नेहा मौर्य, प्रकाश यादव आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अमरनाथ मौर्य और विशिष्ट अतिथि सैय्यद दिलशाद अली रिजवी रहे। कार्यक्रम में राजमणि वर्मा, महेंद्र यादव, सुरेंद्र दुबे आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद पांडेय ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...