गंगापार, अगस्त 19 -- Gangapar News: भारी बारिश से साधन सहकारी समिति उरुवा के गोदाम में पानी घुस गया, जिससे गोदाम में रखा लगभग ढाई सौ बोरी गेहूं पानी से भीग गया है। गोदाम में पानी भरने की जानकारी जैसे ही चपरासी रामदेव ने सचिव आशीष कुमार को दी वह ट्रक लेकर समिति पर पहुंच गए। श्रमिकों से गेहूं को लदवाकर अपने घर ले गए। बताया कि बीघे गेहूं को सुखवाने के बाद गोदाम भेजा जाएगा। गोदाम में रखा गया सैकड़ों बोरी गेहूं किसानों से खरीदा गया था, जिसे गोदाम में रखने के बाद सचिव सहित अन्य संबधित अधिकारी जिले के गोदाम तक भेज नहीं सके, जिससे ऐसी स्थिति हो गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: समिति में भरा पानी, तीन सौ बोरी खाद व अभिलेख नष्ट स्थानीय लोगों ने बताया कि साधन सहकारी समिति के आसपास जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था न होने से बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। साधन ...