Gangapar News: उमस बढ़ने से सीएचसी में उमड़ी भीड़
गंगापार, सितम्बर 10 -- Gangapar News: बारिश थमने के बाद निकली तेज धूप और बढ़ी उमस से क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। गुरुवार को सीएचसी करछना में 260 मरीज इलाज कराने पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों और तीमारदारों की भीड़ लगी रही। लोगों के मुताबिक उमस के कारण वायरल बुखार, पेट दर्द, खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों की शिकायत बढ़ी है। बारिश के बाद जगह-जगह जमा पानी से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। डॉक्टरों ने लोगों को साफ-सफाई रखने, दूषित पानी और बासी भोजन से बचने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.