गंगापार, जुलाई 14 -- Gangapar News: शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में पर्याप्त बारिश न होने और उमस भरे मौसम के कारण मौसमी बीमारियां बढ़ गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ की ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में सर्दी, खांसी, जुकाम, वायरल बुखार तथा त्वचा संबंधी रोगों के मरीज मिल रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में लगातार हो रहे बदलाव, गर्मी, उमस और धूल के कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। इसके चलते वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। खुजली, फंगल इंफेक्शन और अन्य त्वचा रोगों के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बच्चों और बुजुर्गों में इन बीमारियों का असर अपेक्षाकृत अधिक देखा जा रहा है।स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लोग बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेने से बचें। यदि बुखार दो-तीन दिन से अधिक बना रहे, स...