गंगापार, अगस्त 12 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बारिश के बाद बढ़ी उमस और तापमान में उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। मौसम में बदलाव के चलते सीएचसी कौड़िहार में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को अस्पताल की ओपीडी में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे।अस्पताल में आने वाले मरीजों में जुकाम, बुखार, बदन दर्द और बेचैनी की शिकायत प्रमुख रूप से रही। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण ओपीडी में भी चहल-पहल बनी रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमरेश वर्मा ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और बारिश के बाद उमस बढ़ने से वायरल संक्रमण समेत मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात और उमस...