गंगापार, अक्टूबर 11 -- Gangapar News: विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी नवीन रामलीला कमेटी उमरपुर (बदल का पूरा) की बैठक रविवार को नवरात्रि के प्रथम दिवस अध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामलीला का मंचन 29 अक्तूबर, गुरुवार से प्रारम्भ होगा। वहीं, सात नवंबर, शनिवार को दशहरा मेले का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मैनेजर महेंद्र पांडेय, भोलानाथ यादव, अशर्फीलाल जायसवाल, मूलचंद जायसवाल, राकेश कुमार पाण्डेय, रमेश विश्वकर्मा, रामसूरत पाण्डेय, कमला प्रसाद विश्वकर्मा सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Mau News: आज से शुरू होगी रामलीला, 20 को रावण दहन और मेला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...