Gangapar News: उमंग कार्यक्रम में बच्चों ने प्रस्तुतियों से मोहा मन
गंगापार, अक्टूबर 11 -- Gangapar News: संविलियन विद्यालय नेवादा समोगर में माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम 'उमंग' का आयोजन नोडल अध्यापिका पद्मिनी के नेतृत्व में किया गया। इसमें इंचार्ज प्रधानाध्यापिका विनीता पुरवार, सहायक अध्यापिका सुनीता श्रीवास्तव, अनुदेशक रीना कुमारी और शिक्षामित्र मनोरमा प्रजापति का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन सुनीता श्रीवास्तव ने किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया। खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह, जिला एमडीएम प्रभारी राजीव त्रिपाठी, एसआरजी अंतरिक्ष शुक्ला, एआरपी अवनीश तिवारी, शैलेंद्र झा, निधि गुप्ता, करछना एमडीएम प्रभारी बृजेश कुमार सिंह और डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.