Gangapar News: उफनाई गंगा ने श्रृंग्वेरपुर में डुबो दिया घाट
गंगापार, सितम्बर 10 -- Gangapar News: पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश के बाद गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी से श्रृंग्वेरपुर धाम में हालात चिंताजनक हो गए हैं। गंगा का जल घाटों तक पहुंचने से स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही तीर्थ पुरोहितों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई स्थानों पर घाट का बड़ा हिस्सा पानी में समा गया है। इससे श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने का खतरा बना हुआ है। वहीं, तीर्थ पुरोहितों के सामने पूजा-पाठ और कर्मकांड के लिए चौकी लगाने तक की जगह का संकट खड़ा हो गया है। श्रृंग्वेरपुर धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजन के लिए पहुंचते हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण घाटों पर उपलब्ध स्थान लगातार कम हो रहा है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि गंगा किनारे उनकी चौकियां लगती हैं, लेकिन पानी बढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.