गंगापार, जुलाई 3 -- Gangapar News: पांच जुलाई के बजाय दो जुलाई देर रात ही उपरौध राजबहा की ज्यादातर नहरों में मिर्जापुर जनपद के अधिकारियों ने पानी छोड़ दिया। नहरों में पानी से सूख रही धान की नर्सरी के लिए संजीवनी मिल गई, जिससे क्षेत्रीय किसानों में काफी खुशी व्याप्त है। सिंचाई विभाग के अधिकारी पांच जुलाई के बाद मांडा के उपरौध राजबहा में पानी छोड़ने की घोषणा कर चुके थे। नहरों में पानी न आने से किसानों को हो रही परेशानी की खबर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने बुधवार को डेढ़ माह से नहरों में पानी न आने से सूख रही बेहन, शीर्षक से वरीयता पूर्वक किसानों की समस्या को प्रकाशित किया। खबर का असर यह हुआ कि सिंचाई विभाग के मिर्जापुर व प्रयागराज जनपद के अधिकारियों ने पांच जुलाई के बजाय दो जुलाई को देर रात ही मांडा के उपरौध राजबहा को निनवार से पानी छोड़ द...